हम-तुम

(Sing this to the tune of the original and enjoy!)


आँसू से आँखों को भरने दो ज़रा

बाहों से बाहें बिछड़ने दो ज़रा

बेमौसमी बारिश है ये, मिल पाए ना
हम, हम-तुम
तुम, हम-तुम


रास्ते कहीं, मंज़िलें कहीं
सच न होगा ख्वाबों का कारवाँ
जानता हूँ मैं, मुमकिन नहीं
तेरा हर कदम पर सहारा

चाहत की करवट बदलने दो ज़रा
मेरी मोहब्बत को पिघलने दो ज़रा

बेमौसमी बारिश है ये, मिल पाए ना
हम, हम-तुम
तुम, हम-तुम

रुकना मेरा, बस में न था
तूने इशारा जो किया
मिलना तेरा, बेवक्त था
कैसे ये हसरत हो बयाँ

रुख़सत के काँटों को चुभने दो ज़रा
बंजारे दिल को संभलने दो ज़रा

बेमौसमी बारिश है ये, मिल पाए ना
हम, हम-तुम
तुम, हम-तुम 

No comments:

Post a Comment