This spoken word piece was recited by me in the Farewell of Batch 2016, on 30 April 2022 -
मेरी लाल बैग की सबसे आगे की चेन खोलोगे
और उसके अंदर अपना हाथ फेरोगे
तो सबसे पहले तुम्हारे हाथ लगेगी
एक सफ़ेद कलर की पन्नी
जिसमें अभी तक वो दो समोसे पड़े हैं
जो मैंने आज शाम होस्टल की मेस से लिए थे
इस उम्मीद में कि जब रात के ३ बजे
Ward में patients की sampling करते-करते
जब मेरे पेट से वही पुरानी गुड़-गुड़ सुनाई देगी
तो अपने खाली पेट को तसल्ली देने के लिए
उन्हें झट से खा के अपना पेट भर लूँगा
अब सुबह के ८ बज गए हैं
मेरी duty तो ख़त्म हो गई है
लेकिन समोसे ख़त्म करने का वक़्त तो मुझे अब जाके मिला है
थोड़ा और अंदर हाथ डालोगे
तो तुम्हें मिलेगा मेरा lab coat
जिसके आगे के हिस्से में ३ सिलवटें हैं
और sleeves पर पेन की ink के २ निशान
और अगर थोड़ा और अंदर अपना हाथ डालोगे
तो lab coat को पीछे तुम्हें छिपा मिलेगा
मेरा steth
2nd year में peer pressure में खरीदा गया steth
खरीदे जाने के बाद भी 4 महीने तक कभी काम न आया वो steth
सबसे पहले जिसका इस्तेमाल खुद ही के दिल की धक-धक सुनने को किया था वो steth
मेरी पहली Medicine postings में जब मेरा दोस्त मेरी proxyयाँ लगाता था और मैं होस्टल में सुबह 10 बजे ज़ोर-ज़ोर से खर्राटे मारता था, तब मेरी बैग में मेरे साथ आलस में अंगड़ाई लेने वाला steth
OPD में जब PG कहते कि “इस patient में murmur सुनाई दे रहा है,” तब बिना murmur पहचाने PG की हाँ में हाँ मिलाने पर शर्मिंदा होने वाला steth
Stridor, wheeze और rhonchi के बीच हमेशा confuse होने पर जब मैं अपनी career choices को question करता, तब अंदर-ही-अंदर facepalm करने वाला steth
Life में पहली बार Tinder पे account बनाने के बाद “Are you a second degree heart block? Because you make my heart skip a beat.” जैसी क़तई वाहियात pick-up lines try करने पर cringe से अपनी आँखें सिकुड़ लेता था वो steth
डॉक्टर बनने से पहले ही जब postings में patients मुझे “डॉक्टर साहब” बुलाते, तब fake respect से जिसका सीना चौड़ा हो जाता था, वो steth
Life में पहली बार बिना हाथ कपकपाए iv cannula लगाने के बाद जब मैंने अपने lab coat की sleeve से माथे का पसीना पोंछा, तब मेरे साथ सुकून की साँस जिसने ली, वो steth
मुझे जिस PG पे crush है, उनका जब message आता है कि "तेरी party pending है, चल तुझे कल party देते हैं", तब उस party को date की तरह imagine करके मैं अपने पेट में सोते हुए butterflies को जगाता हूँ, तो मेरे hopeless romanticism को देख जो चुपचाप मेरी बैग में छिप कर मन-ही-मन हँसता है, वो मेरा steth
किसी ज़माने में मुझे कौनसे department की OPD hospital के किस floor पर है, यहीं याद नहीं हो पाता था, और आज कोई मुझे नींद से उठाकर hospital के किसी भी कोने का पता पूछे तो मैं बिना सोचे उसे सही रास्ता दिखा सकता हूँ, इस बात के लिए मुझे शाबाशी देता मेरा steth
जब सारी दुनिया अपने घरों में महफ़ूज़ थी, और मैं PPE kits में रहकर, अपनी जान के साथ खेलकर Covid से सने wards में दिन-रात बेबसी से patients को monitor करता, इस उम्मीद में कि कभी तो वो दिन आएगा, जब Casualty के display board पर "New Cases" के आगे "0" दिखेगा, तब जो मुझे दिलासा देता, वो मेरा steth
२४ घंटे duty करने के बाद नींद से सूझी आँखों को देख मुझे गले लगाता हुआ steth
दिन में २१वी बार OT से lab का धक्का खाने पर मेरे कंधे पे हाथ रखता हुआ steth
Work stress, anxiety और depression से हिम्मत हारने पर मुझे बहलाने वाला steth
Night shift के कारण दोस्त की birthday party miss करके अपनी personal life को कोसने पर मुझे फुसलाने वाला steth
5 साल तक किताबें घिसने के बाद जब मैं OPD में patient को देख कर सही diagnosis बनाता हूँ, तब मेरी पीठ थपथपाता हुआ मेरा steth
महीनों तक ward में admit हुए वो बूढ़े अंकलजी को आखिरकार discharge मिलने पर, जब वो मेरे सर पर हाथ रखकर मुझे दुआएं देते हैं, तब उनकी आँखों की चमक और चहरे पर छाई मुस्कराहट को देख मुझे याद आता है कि मैं डाॅक्टरी क्यूँ कर रहा हूँ, और तब, जो मेरे साथ इत्मीनान की आहें भरता है, वो steth
***
शाम हो गई है
सोच रहा हूँ फिर से दो समोसे pack करवा लूँ
क्या पता Postings के बीच अगर वक़्त मिल जाए
तो शायद अपना पेट भर लूँगा
No comments:
Post a Comment